फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंजीकरण संख्या कम होने पर डीएम नाराज

Mon, 11 Nov 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने सोमवार को भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पीईजी बर्डपुर एवं राजकीय धान क्रय केंद्र बी पैक्स हरिवंशपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान पंजीकरण की स्थिति खराब मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर उसका सत्यापन भी कराए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के धान का तौल करके समय से उनका भुगतान करें। प्रत्येक केंद्र प्रभारी प्रतिदिन 30-30 किसानों से संपर्क करें। उनसे वार्ता कर उन्हें प्रेरित करें कि धान को क्रय केंद्र पर बेचने के लिए प्रोत्साहित करें तथा रजिस्टर में उसका अंकन भी करे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अनुबंधन किए गए राइस मिल पर समय से धान की कुटाई हेतु भेजना सुनिश्चित करें। डीएम ने डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी, प्रबंधक पीसीएफ व एआर कोआपरेटिव राजेश सिंह को निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्र लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय करना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें