इटवा। थाने में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सीओ पवीन प्रकाश ने कहा कि चार मार्च को पड़ने वाले होली के त्योहार में डीजे संचालक तेज ध्वनि से डीजे बजाने से परहेज करें।
अन्यथा की स्थिति में पुलिस कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से रमजान का भी त्योहार है और चार मार्च को होली पड़ रही है। ऐसे में इन त्योहारों को देखते हुए तेज ध्वनि और अश्लील गानों से लोग परहेज करें। उन्होंने सौहार्द पूर्ण माहौल में त्योहार मनाए जाने की अपील की।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह, रिजवान अहमद सिद्दीकी, नफीस अहमद, पप्पू गौड़, प्रमोद पांडेय, अब्दुल मोईद आदि मौजूद रहे। संवाद