फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिवाली की सौगात...158429 को मिली गैस सिलिंडर की धनराशि

Wed, 15 Oct 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रक सभागार में लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में उपस्थत सांसद जग
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली की सौगात मिली। जिले के 158429 लाभार्थियों के खाते में गैस रिफिल कराने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने धनराशि भेजी। कार्यक्रम का आयोजन लोकभवन सभागार लखनऊ में किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं का सम्मान करते हुए एवं उनकी समस्याओं को देखते हुए निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया। अब दीपावली और होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस रिफिल के लिए पैसे भेजे जा रहे हैं।
सांसद ने कहा कि महिलाएं लकड़ी से चूल्हे पर खाना पकाती थीं, जिससे महिलाओं को आंख व सांस लेने की समस्या हो जाती थी। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करते हुए सभी योजनाओं का लाभ महिलाओं के नाम से दिया जा रहा है। पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है जिससे महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आवास, शौचालय, गैस सिलिंडर आदि देकर उनके सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक प्रदान किया गया। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका गोविंद माधव, एसपी अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें