फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो दिनों तक 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Sun, 10 Mar 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट स्टेडियम में सोमवार से दो दिवसीय सीनियर महिला व पुरुष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग पांच सौ खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में ताइक्वांडो महिला पुरुष, खो-खो महिला, वालीबाल पुरुष व महिलाओं का हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का आवेदन लिया जा रहा है। खेल का आयोजन 11 व 12 मार्च को किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि खेल के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा।
खेल प्रतियोगिता में पांच सौ खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। खेल निदेशालय से आयोजित प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के लिए दो प्रतियोगिता अलग से कराई जा रही है। खेल का उद्घाटन सांंसद जगदंबिका पाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें