सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित द्वितीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। महिला खिलाड़ियों का कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में विज्ञान संकाय ए ने कला संकाय को 10-6 से हराकर ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विज्ञान संंकाय ए व कला संकाय के बीच खेला गया। जिसमें विज्ञान संकाय ए ने कला संकाय को 10-6 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। भाला फेंक बालक वर्ग में अभय सिंह ने प्रथम, सर्वेश भारती ने द्वितीय व दिलीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में प्रियंंका मद्धेशिया ने प्रथम, शर्मिला ने द्वितीय व रूपाली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हैमर थ्रो के बालक वर्ग में दीपेंद्र गौड़ ने प्रथम, सिद्धांत जायसवाल ने द्वितीय व दिलीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में रूपाली ने प्रथम, डेजी साहनी ने द्वितीय व वर्तिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट थ्रो के बालक वर्ग में हर्ष त्रिपाठी ने प्रथम, वेद प्रकाश ने द्वितीय व सर्वेश भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में तनु ने प्रथम, रीमा ने द्वितीय व रोशनी भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में दीपेंद्र गौड़, राहुल गुप्ता ने द्वितीय हर्ष त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में तन्नू अग्रहरि ने प्रथम, अंंकिता दिक्षित ने द्वितीय व सोनी शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा परिषद के संयोजक डॉ. जय सिंह यादव ने बताया की सभी खेलों का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है।