फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा जिला

Thu, 05 Oct 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
20 सितंबर से आई तेजी, 14 दिन में कार्ड के लिए हुए 65,559 आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में अब तक अधिक कार्ड बनाने के मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। अभियान के तहत 20 सितंबर से चार अक्तूबर के बीच 14 दिन में आयुष्मान कार्ड के लिए 65,559 लोगों ने आवेदन किया। वहीं, 20 सितंबर से पहले तक जिले में संपूर्ण अप्रुव आयुष्मान कार्ड की तादाद जहां 3,12,848 रही, वहीं, तीन अक्तूबर 2023 तक इसकी तादाद बढ़कर 3,46,570 पहुंच गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में सिद्धार्थनगर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत 20 सितंबर से तेजी आ गई है। इससे पहले एक से 19 सितंबर के बीच मात्र 127 लोगों ने ही आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 20 सितंबर से पकड़े रफ्तार के तहत आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने वालों की तादाद बढ़ गई। 14 दिन में आयुष्मान कार्ड के लिए किए गए आवेदन के मामले में जिले को पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इसमें सर्वाधिक तीन अक्तूबर को 12676 आवेदन हुए और चार अक्तूबर को 11618 आवेदन किए गए है। जबकि सबसे कम 20 सितंबर को मात्र 28 आवेदन हुए हैं। 20 सितंबर से चार अक्तूबर 2023 के बीच आवेदन किए गए 65559 में 33,722 लोगों के आयुष्मान कार्ड अप्रुव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें