फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंडल में अव्वल रहा जिला, सदस्यता अभियान से मिली एक करोड़ अंशपूंजी

Thu, 05 Oct 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में हुई बैठक में अध्यक्ष विक्रम सिंह ने दी जानकारी
124 साधन सहकारी समितियों पर बनाए गए 36,013 सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पहली बार सहकारिता विभाग की ओर से चलाई गई सहकार से समृद्धि योजना के तहत बी-पैक्स सदस्यता अभियान में बस्ती मंडल में जिला अव्वल रहा। निर्धारित लक्ष्य 34,720 सदस्य के सापेक्ष जिले 14 ब्लॉकों के 124 साधन सहकारी समितियों पर 36,013 सदस्य बनाए गए। जो लक्ष्य के सापेक्ष 103.72 प्रतिशत रहा। ये बातें जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने सहकारी बैंक कार्यालय पर आयोजित बैठक में कहीं।
बैंक अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने बताया कि सदस्यता महाअभियान एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया गया। इसमें लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर यह जिला मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। सदस्यता अभियान से एक करोड़ रुपये से अधिक अंशपूंजी प्राप्त हुई है। सर्वाधिक 1062 सदस्य बनाकर पथरा समिति जिले में प्रथम स्थान पर रही, जबकि पटखौली (जोगिया) 500 सदस्य बनाकर द्वितीय एवं कोटिया गडोरी 430 सदस्य बनाकर तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की व्यावसायिक गतिविधियां बंद हो गई थीं। इससे सदस्य बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था। इसके बावजूद विषम परिस्थितियों में भी विभागीय अधिकारियों, बी पैक्स के कर्मचारियों एवं बैंक से जुड़े हुए स्टाफ के प्रयास और परिश्रम से यह परिणाम मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब सहकारिता आंदोलन गति पकड़ने लगा है। इसमें समितियों के माध्यम से जन औषधि केंद्र, काॅमन सर्विस सेंटर, एलपीजी गैस एजेंसी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप के लिए दो समितियों का एमओयू किया जा चुका है। इस दौरान एआर सहकारिता वकील वर्मा, सहकारी बैंक के जीएम वीरेंद्र कुमार यादव, डीसीबी डायरेक्टर आशीष शुक्ल, अरविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें