संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में डीएपी के संकट को देखते हुए इफ्को की चार सौ एमटी खलीलाबाद के रैक से बुधवार को आवंटित कर दी गई है। सहकारिता विभाग करीब 120 समितियों के जरिये इसका वितरण बृहस्पतिवार से कराएगा।
यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने दी। उन्होंने बताया कि खाद के संकट से कृषि विभाग के निदेशक को अवगत कराया गया। जिसका संज्ञान लेकर उन्होंने खलीलाबाद के लिए आवंटित डीएपी को जनपद के लिए आवंटित कराया है। डीडीओ कृषि ने बताया कि डीएपी किसान सेवा केंद्र तेतरी बाजार, साधन सहकारी समिति सिरवत, बेल्टीकर, बर्डपुर, देवलहवा ग्रांट जिले के करीब 120 समितियों पर भेजा जाएगा।
जहां से किसानों में खतौनी के जरिये वितरण किया जाएगा। ताकि किसी भी प्रकार से खाद की तस्करी न होने पाए। बिना खतौनी के यदि डीएपी की बिक्री की जाएगी तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में वाजिब किसानों में ही खाद की बिक्री निर्धारित दर पर ही करें।