फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मी और बाहरी में विवाद

Tue, 12 Nov 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज मंगलवार को ओपीडी में दवा को लेकर कुछ कर्मी और बहरियों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है इसमें हाथापाई भी हुई। लेकिन मामला अधिकारियों और पुलिस तक जाने के बजाय दबा लिया गया आगे कार्रवाई नहीं बढ़ी। चर्चा है कि इस विवाद का कारण दवा की दलाली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माधव प्रसाद में त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को ओपीडी में डॉक्टर मरीज को देख रहे थे किसी बीच ऑर्थो ओपीडी के सामने दवा को लेकर कुछ स्वास्थ्य कर्मी और दो लोगों से कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बीच बचाव करके किसी तरीके से शांत कराया गया। पर यह मामला आपस में दबा दिया गया ना तो जिम्मेदारों को जानकारी दी गई और ना ही इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत हुई है। कोई भी आगे बढ़कर के सामने नहीं आया है।
यह दलाली का खेल बताया जा रहा है। इस संबंध में प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज राजेश मोहन ने बताया कि किसी भी प्रकार के विवाद की कोई जानकारी नहीं मिली है न तो किसी ने शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मारपीट की सूचना नहीं मिली है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें