फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पथरा में पांच में चार मामलों का निस्तारण, त्वरित समाधान पर दिया जोर

Sun, 14 Jun 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। तहसीलदार बांसी पीयूष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा की मौजूदगी में शनिवार को पथरा थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व संबंधी मामलों को लेकर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष एक मामले के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनका समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें