फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सम सेमेस्टर की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-17 से 24 जुलाई तक भरा जाएगा प्रयोगात्मक परीक्षा का फॉर्म
विज्ञापन

-28 से 31 जुलाई तक महाविद्यालय में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर की परीक्षा में छात्र-छात्राओं की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक मौका और मिला है। इससे प्रयोगात्मक परीक्षा छोड़ने वाले छात्र 24 जुलाई तक फाॅर्म भर कर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे, जबकि उसके बाद 28 से 31 जुलाई तक महाविद्यालय परीक्षा भी करा लेंगे।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालय में संचालित स्नातक, परास्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2024-25 के समस्त विषयों की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 17 जुलाई से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त विषयों की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं 28 से 31 जुलाई तक निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत महाविद्यालयों द्वारा संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है।
निर्धारित समय में परीक्षा फाॅर्म भरकर परीक्षा निर्धारित तिथि में करवाना है। उसके बाद परीक्षा को लेकर कोई भी तिथि निर्धारित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें