फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्कर और सुरक्षा एजेंसी में नोकझाेंक की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढेबरुआ। बढ़नी कस्बे के गोला बाजार से नेपाल जाने वाले नो मेंस लैंड के पास सोमवार की रात तस्करों और एक सुरक्षा एजेंसी के बीच नोकझोंक का मामला चर्चा में आया है। हालांकि इस मामले को लेकर एसएसबी के जवान कोई जानकारी नहीं दी है, और अधिकारी पुष्टि भी नहीं है।
लोगों में चर्चा थी कि गोला बाजार से नेपाल जाने के लिए बने नोमेंस लैंड पर एक सुरक्षाकर्मी से एक तस्कर ने नोकझोंक कर ली थी। सीमा उस पार नेपाल पुलिस भी उधर से देख रही थी।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी ने तस्कर को पकड़ना की कोशिश की, लेकिन तस्कर ने जल्दी से नोमेंस लैंड पार कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर लिया। बुधवार को कस्बे में चर्चा थी कि अगर नेपाल पुलिस उस तस्कर को पकड़ लेती तो उसके खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां कार्रवाई करतीं, लेकिन नेपाल पुलिस ने लापरवाही की। केवल तमाशा देख रही थी।
बात दें कि सोमवार की रात गोला बाजार से नेपाल जाने के लिए बने नोमेंस लैंड पर एक सुरक्षाकर्मी से तस्करों की नोकझोंक हो गई, जिसको लेकर कस्बे में माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षाकर्मी से नोकझोंक करने के बाद तस्कर नेपाल भाग गए।
सुरक्षा कर्मियों से तकरार होने की बात सामने आने की खबर मिलते ही बॉर्डर के दोनों तरफ की दुकानों के शटर गिर गए। सुरक्षा कर्मियों ने गोला बाजार की तरफ से नेपाल जाने वाले नो मेंस लैंड के रास्ते पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियां कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन घटना को लेकर कस्बे में चर्चा का बाजार गर्म है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि तस्कर जब अपने मंशा और काम में कामयाब नहीं होते हैं तो ऐसी वारदात करते हैं। वहीं, सुरक्षा कर्मियों के उच्चाधिकारियों ने कहा कि इस तरह का कोई नोकझोंक नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें