डुमरियागंज। नगर के राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित राम-राम दंगल के दूसरे दिन बुधवार को धुरंधर पहलवानों ने अपनी ताकत व दांव की आजमाइश की। फाइनल मुकाबला अयोध्या के पहलवान बाबा लाडी ने जीतकर राम-राम केसरी खिताब पर कब्जा जमाया।
बुधवार को आयोजित दंगल के दूसरे दिन नेपाल राष्ट्र सहित कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने दांव दिखाए। दो दिवसीय दंगल में 52 से अधिक कुश्तियां हुईं।
दंगल के दूसरे दिन महामुकाबले हुए, जिसमें मंगलवार को विजयी हुए पहलवानों के बीच क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल कुश्ती हुई। फाइनल विजेता पहलवान बाबा लाडी को राम-राम केसरी की उपाधि व 21 हजार रुपये, गदा व मोमेंटो दिया गया, जबकि उपविजेता जग्गा पहलवान को 51 सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
फाइनल मुकाबला अयोध्या के बाबा लाडी और राजस्थान के पहलवान जग्गा के बीच हुआ, जिसमें बाबा लाडी विजयी हुए। सेमी फाइनल में लक्की थापा नेपाल को जग्गा पहलवान राजस्थान को और बाबा लाडी ने पहलवान सागर यादव को शिकस्त दी।
े