फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिव्यांग युवती का तालाब में उतराया मिला शव

Thu, 30 Apr 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सेमरा बनकसिया गांव में स्थित तालाब पर घटना की सूचना मिलते लगी ग्रामीण की भीड़। 
विज्ञापन
शाहपुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव निवासी 32 वर्षीय दिव्यांग दुर्गावती का शव बुधवार को सुबह करीब 6 बजे गांव के पश्चिम एक तालाब में उतराया मिला।
विज्ञापन

मृतका मंगलवार की शाम खेती ओर निकली थी। पिता के सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव निवासी राजेंद्र उर्फ मल्हू की शादी करीब 12 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव निवासी निरंजन के पुत्री दुर्गावती से हुई थी, जो हाथ और पैर से दिव्यांग है। साथ ही झटका आने की समस्या से पीड़ित थी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब 7 बजे दुर्गावती (32) पत्नी राजेंद्र खेत की ओर निकली थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो सास और परिजन उसकी तलाश में लग गए, मगर कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार को सुबह करीब छह बजे गांव के पश्चिम तालाब में लोगों ने एक महिला का उतराया शव दिखा, जिसके बाद सास व उसके पति ने उसकी पहचान दुर्गावती (32) के रूप में की। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही मृतका के मायके रमवापुर जगतराम निरंजन को दी।
विज्ञापन

मौके पर थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर के साथ पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया और पिता निरंजन की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि पिता निरंजन की लिखित सूचना पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें