फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेहतर आपूर्ति का दावा बेदम, बिजली कटौती बेतहाशा...गर्मी से घुट रहा दम

Thu, 30 Apr 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तापमान के छलांग लगाने के साथ जहां में दिन में शरीर झुलस रहा है। वहीं, रात में उमस लोगों को बेचैन कर दे रही है। इस बीच अंधाधुंध हो रही बिजली की कटौती से इस गर्मी में लोगों का दम घुटा रहा है।
विज्ञापन

हालत यह हो गई कि बिजली की मांग 130-135 मेगावाट तक पहुंच चुकी है, जबकि आपूर्ति 120 मेगावाट ही हो रही है। ऐेसे में दिन में तो किसी कई ट्रिप में बिजली मिल जा रही है, लेकिन रात की कटौती ने लोगों की समस्या को कई गुना बढ़ा दिया है। अंधेरा के साथ पंखा और कूलर सब ठप होने से लोग रतजगा करने को विवश हो रहे हैं।
दावे के अनुसार तहसील मुख्यालय जो शहरी इलाका माना जाता है, वहां तो आपूर्ति संतोषजनक है। लेकिन, ग्रामीण इलाके के 18 घंटे के दावे बेदम साबित हो रहे हैं। बमुश्किल 10-12 घंटे आपूर्ति हो रही है। इसमें भी रात्रि की कटौती अधिक है, जो कष्टदायी है। जनपद के अलग-अलग हिस्सों में ग्रामीण इलाके में बिजली व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई तो हर कुछ अगल समस्या सामने आई।
विज्ञापन

जिम्मेदारों का कहना है कि लोड बढ़ा है लेकिन अभी अतिरिक्त बिजली नहीं ली जा रही है। जल्द ही व्यवस्था सुधर जाएगी।
बिजली कटौती पर फूट पड़ा गुस्सा, नहीं हुआ सुधार : तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के ढेबरुआ, मवधानगर और बोहली में बिजली उपकेंद्र है, जहां से बढ़नी और शोहरतगढ़ ब्लाॅक के कुछ गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। दिन में हीट वेव और रात में भारी उमस होने से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। ऐसे में विभाग बेतहाशा कटौती कर रहा है।
मंगलवार को बोहली पावर हाउस पर ग्रामीणों ने कटौती को लेकर प्रदर्शन किया था। समस्या केवल बोहली में नहीं है, यह सभी जगह विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में है। शहरों की आपूर्ति बाधित न हो इसलिए रात में बिजली काट दी जा रही है।
उपभोक्ताओं घनश्याम चौधरी, आशुतोष शुक्ल, सगीर चौधरी, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप वरुण, महेंद्र, रामकुमार के मुताबिक यह क्षेत्र नेपाल से सटा हुआ है। अवैध वस्तुओं की तस्करी के लिए यह पहले से बदनाम रहा है। पीवीवीएनएल के जिम्मेदार रात में बिजली काट कर अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों के काम को आसान कर दें रहे हैं। इसके अलावा दिन में लू व तेज धूप के बाद रात में भीषण उमस हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें