फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के खुरहुरिया गांव में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
चिल्हिया। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के खुरहुरिया गांव में नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, जलभराव और गंदगी के कारण आसपास के घरों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

गांव के धर्मराज, रामरक्षा, सज्जाद अली, रामवृक्ष, भोला, रामप्रसाद, भगवान दास, विक्रम, रामस्वरूप, घनश्याम शुक्ला, गणेश उपाध्याय और सूरज साहनी ने बताया कि गांव में बनी नाली का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हुआ है। नाली के पानी की निकासी के लिए आगे बनाया गया रास्ता भी जाम है। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली से बाहर नहीं निकल पाता और सड़क पर फैल जाता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी महीने में महज चार से छह दिन ही आता है। वह भी आधा-अधूरा काम करके चला जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत कर नाली की मरम्मत कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम सचिव संदीप सरोज ने बताया कि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ नाली की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें