शोहरतगढ़। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के रमवापुर खास टोला निबिहवा व ग्राम कौवा में बृहस्पतिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। विधायक विनय वर्मा ने जनता की बातों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर ही चर्चा कर, त्वरित समाधान कराने की बात कही।
विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता से सीधा संवाद है। जनता की समस्या का समयबद्ध समाधान ही मेरा संकल्प है। सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रही है।
गरीब, मजदूर, किसान, शोषित पिछड़ों के लिए बहुत काम हुए हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना, जनधन खाता योजना, फसल बीमा योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना सहित सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार की ओर से संचालित की जा रही हैं, जिससे देश और प्रदेश की जनता को लाभ हो रहा है।