फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने निकाला बाइक जुलूस

Tue, 04 Oct 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जिला इकाई ने मंगलवार को नगर में बाइक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए। कलेक्ट्रेट में धरना देकर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर से निकला जुलूस सांड़ी तिराहा, जिला अस्पताल, अशोक मार्ग, बेलहिया तिराहा, उसका रोड, खजुरिया रोड होते हुए पुन: कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि महासंघ किसी भी प्रकार के आंदोलन का पक्षधर नहीं है, लेकिन सरकार की वादा खिलाफी व उपेक्षा से पीड़ित होकर महासंघ से संबद्ध सभी राजकीय निगम, निकाय, प्राधिकरण, स्थानीय निकाय, तकनीकी संस्थानों आदि 24 विभागों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया है।
चौदह सूत्री मांगों के समर्थन में यह हड़ताल 27 सितंबर से शुरू है। यह तब तक चलेगा, जब तक सरकार हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शासन का ध्यान आकृष्ट करने का भी प्रयास किया। शासन की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति के अनुरूप डिप्लोमा इंजीनियर्स के वेतन विसंगति को दूर करने, वेतनमान को 48 सौ करने की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। सेवाकाल में तीन पदोन्नति करने की भी मांग को शासन अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

अगर इन मांगों को नहीं माना जाता है तो महासंघ हड़ताल को जारी रखेगी। इस दौरान इं. मुक्तेश्वर राय, यादवेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार, आरके सिंह, राजकुमार प्रजापति, यशवंत गौतम, आशीष कुमार, सीपीएन सिंह, सुभाष यादव, रविंद्र कुमार यादव, मोहम्मद अकरम और नागेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें