फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ी महिला, बच्चे को बचाने में दी जान

Tue, 04 Oct 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
minor burnt alive - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।  बच्चे के जन्म पर मनाई गई खुशियां क्षण भर ही मातम में बदल गई। सोमवार की रात जश्न का माहौल समाप्त होते ही मां अपने आठ दिन के बच्चे को लेकर कमरे में सोने चली गई। तभी बक्से पर रखा जलता हुआ लालटेन उसके ऊपर गिर पड़ा। देखते ही देखते वह जलने लगी। बच्चा आग की लपट में न आए, वह उसे अपने आगोश में ले ली। बच्चा तो सुरक्षित बच गया लेकिन जलने से  मां  की मौत हो गई।
विज्ञापन

 बनगवां गांव निवासी मोहम्मद इजहार की पत्नी वकया परवीन (24) को छह वर्ष बाद आठ दिन पूर्व बेटा हुआ पैदा था। बच्चे की खुशी में सोमवार को गांव के लोगों की दावत थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वकया अपने बच्चे को लेकर कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान कमरे में बक्से पर रखा लालटेन उसके ऊपर गिर गया। इससे वह जलने लगी।
शोर सुनकर जब तक घर  के लोग कमरे में पहुंचकर बचाते, वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। महिला को एंबुलेंस से बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी। बच्चे के सिर से हमेशा के लिए मां का आंचल छिन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें