सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने शुक्रवार को
कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर धरना
दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि 18 से फरवरी तक
कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने 25 फरवरी से हड़ताल पर
जाने की तैयारी पूरी कर लिया था।
शासन स्तर पर प्रमुख सचिव ने
मांगों को निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इसको देखते हुए शीर्ष नेतृत्व
ने धरना देने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मांगों पर कार्रवाई न होने
की स्थिति में दो मार्च से अनिश्चितकालीन पूर्ण हड़ताल शुरू होगी।
मुक्तेश्वर
राय ने कहा कि संघर्ष को सफल बनाने के लिए कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। हक
की लड़ाई में विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स हर संभव लड़ाई
लडने को तैयार है।मांगों का निस्तारण न होने की दशा में जिले से प्रदेश
स्तर तक जूनियर इंजीनियर्स पूर्ण रूप से हड़ताल पर जाने का काम करेंगे।
इस
दौरान एबी पटेल, अवधेश मणि त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव, विनोद विश्वकर्मा,
जीपी गुप्ता, आरके सिंह, महेंद्र कुमार, विरेंद्र कुमार, दिनेश, अनिरुद्ध
राय, सुनील कुमार भारती, आशीष कुमार, वरुण कुमार गुप्ता, आरएल सिंह, सुनील
कुमार शाह, संजय कुमार, कालिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।