फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल में 11 पकड़े, सात शिक्षक हटाए

Sat, 27 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुक्रवार को कई खामियां मिलीं। सचल दस्तों ने विभिन्न केन्द्रों से जहां 11 नकलची पकड़े। वहीं सात कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त किए गए।
विज्ञापन


एक केन्द्र पर ड्यूटी दे रहे कक्ष निरीक्षकों की जेब में मोबाइल मिला। इनके खिलाफ टीम ने कार्रवाई संस्तुति की है।डायट प्राचार्य रामकृपाल प्रसाद ने गौरागढ़ के आदर्श इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।यहां एक कक्ष में संतोष प्रसाद की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई थी।

डायट प्राचार्य ने आईकार्ड चेक किया तो शैक्षणिक योग्यता बीए अंकित थी। पूछताछ की गई तो पता चला कि साइंस से स्नातक है। विज्ञान की परीक्षा में संबंधित विषय के शिक्षक की तैनाती को नियम विरुद्ध मानते हुए तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसी केन्द्र पर अलग-अलग कमरों में कक्ष निरीक्षक के तौर पर तैनात नीरज, संतोष कुमार, पालन प्रसाद, विपिन कुमार, कृपाशंकर पांडेय के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। डायट प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को कार्यमुक्त करते हुए केन्द्र व्यवस्थापक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

वहीं उन्होंने रामसेवक रामकुमार इंटर कॉलेज बनकुटया, मंझरिया इंटर कॉलेज का भी जायजा लिया। इन केन्द्रों पर तैनात अध्यापन समय सारिणी नहीं मिली। उधर,माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारु प्रधान की टीम ने भौतिक विज्ञान द्वितीय पेपर में दो छात्र व दो छात्राओं को नकल करते पकड़ा गया।

वहीं बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी ने सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर से चार छात्रों, किसान इंटर कॉलेज सिकटा से दो छात्रों को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें