फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोर्ट में ओम प्रकाश की जगह पेश हुआ दिलीप, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। ग्राम न्यायालय भानपुर में एक मुकदमे की पेशी के दौरान आरोपी की जगह दूसरा शख्स पेश हो गया। वह हस्ताक्षर करते हुए पकड़ लिया गया। वादी अनिता के विरोध करने पर न्यायाधीश ने कोर्ट में मौजूद पुलिस बुलाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे मारपीट के मामले में सरकार बनाम ओम प्रकाश केस में तारीख थी। ओम प्रकाश के स्थान पर सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र का दिलीप पेश हुआ। केस की वादी अनिता ने संदेह होने पर अधिवक्ता के जरिये न्यायाधीश गौरव दीप सिंह को अवगत कराया। इस पर न्यायाधीश ने उसका नाम पूछा तो उसने ओम प्रकाश बता दिया, मगर पिता का नाम पूछने पर वह अटक गया। शाम तक वह हिरासत में रहा। इसके बाद भविष्य में गलती न करने का शपथपत्र लेकर छोड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें