फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्त निर्माण कार्य पर बिफरे प्रभारी डीएम

Fri, 05 Jan 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी डीएम ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रभारी डीएम अनिल कुमार मिश्र ने शुक्रवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। निर्माण कार्यों की बेहद सुस्त प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निर्माण शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी। इस दौरान बैठक में गैरहाजिर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक में प्रभारी डीएम ने बारी-बारी सभी विभागों के प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सौ बेड के महिला अस्पताल के अधूरे कार्यों को तेज करने की हिदायत दी। जोगिया सीएचसी के भवन का एक सप्ताह में हैंडओवर करने के लिए कहा। गणतंत्र दिवस पर हैंडओवर होने वाले 66 आंगनबाड़ी केंद्रों के सत्यापन के लिए आरईएस व डीपीओ को निर्देशित किया। कहा कि निर्माण कार्य से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही उस हैंडओवर लें। आवास विकास की ओर से बन रहे पकड़ी-जोगिया निर्माण की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए तकनीकी समिति कर जांच कराने को कहा। खामियां मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई विभाग के किसी भी खंड के एक्सईएन मौजूद नहीं थे। प्रतिनिधि भेजे जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रभारी डीएम ने स्पष्ट कहा कि आगे से बैठक में कोई प्रतिनिधि नहीं आएगा। 
उन्होंने बैठक में अनुपस्थित डूडा के परियोजना अधिकारी, यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सिंचाई निर्माण खंड के एक्सईएन, सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आदि को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, पीडी संत कुमार, डीडीओ सुदामा प्रसाद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, डीएसटीओ राजेश सिंह, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन केशव लाल, बीएसए मनीराम सिंह, डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें