सीएचसी लोटन में बच्चों को दिखाने के लिए खड़े परिजन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ठंड के साथ ही बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार, निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बच्चों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन से लेकर निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ गई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार चौधरी ने बताया कि पहले ओपीडी में जहां 30 से 35 बाल मरीज आते थे। वहीं अब लगभग 50 मरीजों को देखना पड़ रहा है। सर्दी, खांसी, नाक चलना, पेट में दर्द, डायरिया व सांस की शिकायत लेकर अभिभावक बच्चों को ला रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यदि सर्दी, खांसी, बुखार घुटने में दर्द हो रहा है तो उसे हल्के में न लें। अभिभावकों को अपने बच्चों को विटामिन सी, गर्म कपड़े पहनाने, गर्म पानी पिलाने का अनुरोध किया है। सीरियस होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की।