उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बावजूद विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है। क्षुब्ध कर्मचारियों ने फिर से विद्युत आपूर्ति ठप करने की तैयारी कर ली है।
शुक्रवार को वह केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन भी देंगे। गुरुवार को हुई बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि एक फरवरी को एक्सईएन ने आश्वासन दिया था कि दस दिनों में मानदेय दे दिया जाएगा।
यह अवधि खत्म होने के बाद भी मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में अब हड़ताल शुरू करना मजबूरी है। शुक्रवार को पकड़िहवा में आ रहे गृह मंत्री को ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत करेंगे।
बैठक में महमूद, राजेश कुमार, विजय कुमार, विजय सिंह चौधरी, राजबली, रामदेव, फागू प्रसाद, रामधनी, मुन्नू यादव, परागदत्त मिश्र, महेश कुमार, राधेश्याम, चीनक, बुधिराम, अंगद, मनोहर आदि मौजूद रहे।
इस संदर्भ में एक्सईएन राममूरत ने बताया कि दस कार्य दिवस में मानदेय भुगतान का आदेश मैंने दिया था, लेकिन बीच में तीन दिन अवकाश था। अधिकारियों से वार्ता हुई है, शीघ्र ही मानदेय भुगतान हो जाएगा।