नहीं मिला बढ़ा हुआ मानदेय
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक
दोषी पर कार्रवाई नहीं होने पर पुन: धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका एसोसिएशन डुमरियागंज इकाई की सोमवार को ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर तैनात एक मुख्य सेविका के ऑडियो वायरल की जांच के बाद उसकी और सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। सभी ने कार्रवाई नहीं होने पर दुबारा धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
एसोसिएशन की प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा कि सरकार द्वारा कई बार मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई, मगर अभी तक बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिल सका है। डुमरियागंज बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय पर तैनात मुख्य सेविका ज्योति सिंह के ऑडियो वायरल के बाद डीएम की ओर से गठित त्रिस्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट में भी मामला सही पाए जाने के बाद भी अभी तक मुख्य सेविका और भ्रष्टाचार में शमिल बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रावती पांडेय, राधिका देवी, उषा, उमा मौर्या, नजुबन्निसा, गीता देवी, चंद्रावती, गीता देवी, रंजीता गुप्ता, कमलावती, मीतावाला भारती, सितारा देवी, मुनिया देवी, आरती, सुशीला आदि मौजूद रहीं।