फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक नजर आएगी शहर की मुख्य सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर जैसी दिखेगी शहर की सड़क
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये की लागत से बदली जाएगी सूरत
चौड़ीकरण के साथ ही सड़क के बीच में लगेंगे छोटे पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बदहाली और गड्ढों से परिचय कराने वाली नगर की मुख्य सड़क की तस्वीर बदलने वाली है। सड़क चौड़ी होने के साथ हाईटेक नजर आएगी। बीच में डिवाइडर के साथ ही लाइटिंग और फूल पत्तियां लगेंगी। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। एक दिन पहले ही सड़क के कार्य का भूमि पूजन किया गया है। नगर की मुख्य सड़क में शामिल बांसी रोड़ से अशोक मार्ग तक लगभग दो किलोमीटर सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो चुकी थी। नगर में प्रवेश करने के बाद सड़क ही परिचय कराने के लिए काफी था कि नगर में पहुंच गए हैं। बदहाल हो चुकी सड़क पर चलना मुश्किल था। मगर अब सड़क की तस्वीर बदलने वाली है। चार करोड़ की लागत से सड़क की सूरत बदली जाएगी। ईओ शैलेंद्र गुुप्ता ने कहा कि मुख्य सड़क का चौड़ीकरण होगा और महानगरों की तर्ज पर डिवाइडर बनेगा।
छह की बजाए 13 मीटर होगी सड़क
नगर की दो किलोमीटर सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सड़क को चौड़ा किया जाएगा। छह की बजाए सड़क को बढ़ाकर 13 मीटर किया जाएगा। इससे जाम से निजात मिलेगी। अतिक्रमण के दायरे में आने वाली दुकानों को तोड़ा जाएगा। जिससे तय मानक के साथ सड़क को नया रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेगा डिवाइडर, लगेगी लाइट
नगर पालिका के प्रोजेक्ट के मुताबिक सड़क को महानगर की तर्ज पर बनाया जाएगा। सड़क के बीच में डिवाइडर बनेगा। साथ ही अच्छी क्वालिटी की लाइटें लगेंगी। वहीं बीच-बीच में फूल पत्तियां और छोटे-छोटे पौधे लगाए जाएंगे जो दिखने में अच्छे लगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें