फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद करने पर तुली हैं सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसानों को बर्बाद करने पर तुली हैं सरकारें’
विज्ञापन

सहकारी समिति बेल्टीकर पर सपा का धरना-प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हैं। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए धान क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। साहूकार किसानों के धान को औने-पौने दाम पर खरीद रहे हैं। इससे किसान परेशान और हताश हैं। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहीं। वह बुधवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बेल्टीकर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

लालजी यादव ने कहा कि अभी तक साधन सहकारी समिति बेल्टीकर पर न तो धान की खरीदारी हो रही है और न ही खाद-बीज उपलब्ध है। जिससे इस क्षेत्र के किसान दर-दर भटकने पर मजबूर हो गया है। सरफराज भ्रमर ने कहा कि सरकार बाजारों में डुप्लीकेट एवं मिलावटी बीज देने से किसानों की उपज कम हुई है। नागेंद्रनाथ चतुर्वेदी, तेजप्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को पराली जलाने के नाम मुकदमे ठोंक रही है। कहाकि सपा कार्यकर्ताओं को थानों में परेशान किया जा रहा है। योगी सरकार की पुलिस अपनी आदतों से बाज नहीं आई तो गांव-गांव धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शैलेंद्र शर्मा, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, विजय यादव, मो.अयूब खान, नन्हे दुबे, हारून, राकेश यादव, घनश्याम जायसवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें