फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए आय का अच्छा विकल्प है ढींगरी मशरूम : डॉ. प्रदीप

Fri, 01 Sep 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में ढ़िगरी मशरूम के बारे में जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक डॉ.प्रदीप कु
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। किसानों के लिए आय का अच्छा विकल्प के रूप में ढिग़री मशरूम है। इसके उत्पादन से अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। यह बातें शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में आयोजित ढींगरी मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने किसानों जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया अगर खेतीबाड़ी के जरिए अच्छी कमाई करने का तरीका खोज रहे हैं तो ढींगरी मशरूम उत्पादन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह मशरूम का ही एक किस्म होता है, जिसमें एमिनरल्स और विटामिन ए अधिक मात्रा में होते हैं। किसान से आसानी से झोंपड़ी में भी इसका उत्पादन कर सकते हैं। फुटकर में इसका रेट 200 से 250 रुपये किलो है। वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह, डॉ. सर्वजीत, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा ने मशरूम में पाए जाने वाले विभिन्न विटामिन मिनरल्स पर चर्चा की। डॉ. एस के मिश्र ने ढींगरी मशरूम की विभिन्न व्यंजनों के बारे में बताया। इस संबंध रमेश कुमार त्रिपाठी, सूर्यनाथ मिश्र, अमरजीत पाठक, राम बहादुर चौधरी, गोरखनाथ चौधरी, चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें