फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस व दीपावली पर नपा ने कराया विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
शहर में धनतेरस के दिन बर्तन की खरीददारी करते लोग - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार गुलजार, लोगों की जमकर खरीदारी
सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स व मोबाइल की दुकानों पर रही भीड़
गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं की बिक्री तेज, फूल-माला की दुकानों पर भी लगी कतार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। धनतेरस पर जिला मुख्यालय समेत प्रमुख कस्बों, बाजारों में रौनक दिखाई दी और ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। जनपद में करोड़ों का कारोबार हुआ। सराफा, कपड़ा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स सामग्री व मोबाइल की दुकानों में दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। अच्छी ग्राहकों से कारोबारियों के चहरे भी खिले हुए नजर आए।
शुक्रवार को धनतेरस के साथ ही दीपावली पर्व की शुरुआत हो गई। सुबह से मुख्यालय के साथ ही अन्य प्रमुख बाजार गुलजार नजर आया और धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर सराफा दुकानों, कपड़ा दुकानों और मोबाइल दुकानों में अधिक भीड़ दिखाई दी। सोने चांदी के आभूषण खरीदने में लोगों का विशेष रुझान दिखाई दिया। आभूषण की खरीदारी करने पहुंची वर्तिका कुमारी ने बताया कि यह परंपरा रही है कि धनतेरस की शुभ मुहूर्त पर सोने चांदी के नए सामान की खरीदारी की जाती है, जिसमें लोग अपनी इच्छा और शक्ति के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, नए बर्तन व अन्य प्रकार के सामानों की खरीददारी करते हैं। इसे शुभ माना जाता है। धनतेरस की खरीदारी करने पहुंची साधना देवी ने बताया कि धनतेरस पर आभूषणों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। इसलिए आज आभूषण की खरीदारी करने आई हैं। आभूषण के साथ बर्तन व कपड़ों की खरीदारी भी की जाती है। शहर में दिनभर दुकानों में ग्राहकों का तांता लगा रहा और देर रात तक खरीददारी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

जमकर बिकीं मिठाइयां
दीवाली त्योहार के साथ ही मिठाइयों को बाजार भी पूरी तरह से सज गया है। धनतेरस पर मिठाइयों की भी जमकर बिक्री हुई। त्योहार पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के लिए लोगों ने मिठाइयां खरीदीं। मिष्ठान विक्रेता संदीप मोदनवाल ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी दीवाली पर मिठाइयों की मांग अधिक है। ड्राई फ्रू ट्स से बनी मिठाइयों और मिल्क केक, कलाकंद की अधिक बिक्री हो रही है। दीपावली में लाई, बताशे, पेठे और इलायची दाने का उपयोग पूजा में होने के कारण इनकी मांग बढ़ गई है।
ऑटोमोबाइल का बाजार रहा गुलजार
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल का बाजार कुछ हद तक गुलजार रहा। बुलेट की एजेंसी पर लोगों की भीड़ ज्यादा नजर आई। गाड़ियों की बुकिंग के बाद भी कई लोगों को उनकी पसंद की बुलेट बाइक नहीं मिल सकी। प्रो. सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि डिमांड के अनुसार गाड़ियां मंगाई गई थीं। लेकिन कम गाड़ी आई। इसकी वजह से कई ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। इसके अलावा अन्य कंपनियों की बाइकों की बिक्री भी खूब रही। स्कूटी को युवतियों ने खूब पंसद किया।
दिन भर लगता रहा जाम
धनतेरस के दिन बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कारण शहर की सकरी सड़क पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। शहर की सकरी सड़कों के कारण लोगों को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ा। सकरी सड़क के लिए लोग शासन-प्रशासन को कोसते नजर आए। हालांकि देर शाम खुद एसपी विजय ढुल सीओ दिलीप सिंह और सदर एसओ डीके चौधरी के साथ सिद्धार्थ तिराहे पर मौजूद रहे।
धनतेरस पर नई कूड़ा गाड़ी की सौगात
सिद्धार्थनगर। स्वच्छता के क्षेत्र में कूड़ा करकट के उठान के लिए नई तिपहिया कूड़ा गाड़ी की सौगात सदर नगर पालिका परिषद को मिली है। शुक्रवार को अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में कूड़ा गाड़ी का पुरानी नौगढ़ के शिवमंदिर पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ जनसेवा के लिए रवाना की गई। अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार के अलावा सभासद गिरिजापति, विजय कुमार, सोनू राजभर, टीटी श्रीवास्तव, संतोष चौधरी, भगवान, डॉ. शक्ति जायसवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो-
धनतेरस व दीपावली पर नपा ने कराया विशेष सफाई अभियान
डुमरियागंज। धनतेरस व दिवाली के मद्देनजर नगर पंचायत डुमरियागंज ने शुक्रवार को नगर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया। साथ ही लक्ष्मी पूजा पंडालों के निकट चूना और मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद बब्बू व प्रतिनिधि मसूद अहमद के साथ अधिशासी अधिकारी शिवकुमार वार्ड नंबर 11 इंदिरा नगर में स्थित मंदिर चौराहा से लेकर रोडवेज तक धनतेरस के मौके पर लगने वाली बर्तन, खिलौने व अन्य पूजा सामग्रियों की दुकानों के पास साफ सफाई कराई। साथ ही चूना व मच्छर की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया। इसके बाद सफाई कर्मियों की टोली सभी 17 वार्डों में पहुंची और वहां पर नालियों और सड़कों की विशेष रूप से साफ सफाई कराई। स्वच्छता अभियान नगर में स्थित मंदिर व लक्ष्मी पूजा पंडाल स्थलों पर विशेष रूप से चला। इस दौरान वार्ड सभासद उमा शंकर गौड़, फैजान अहमद, शैलेश सिंह, नसीम अहमद, अनिल, कासिम मेहंदी, मोहम्मद हैदर, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें