फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजूरडांड़ पुल अब कहलाएगा धनराज सेतु

Tue, 24 Oct 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के तिगोड़वा में कार्यक्रम में मंचासीन उप मुख्यमंत्री सहित विधायक अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसका बाजार। क्षेत्र का विकास करने वाला सदैव संघर्ष करता है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी का यह कर्तव्य है कि वह विकास पुरुष को याद करे। खजूरडांड़ पुल यहां के पूर्व मंत्री रहे धनराज यादव का सपना था, उनका डेढ़ दशक पहले देखा गया सपना आज पूरा हुआ। ऐसे में उन्हें हम लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके नाम पर ही इस पुल का नामकरण किया जाए। ये बातें मंगलवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बूढ़ी राप्ती नदी खजूरडांड़ पुल का लोकार्पण करते हुए कही। इस दौरान डिप्टी सीएम ने पीडब्लूडी के अफसरों को इसकी औपचारिकता पूरी करने का निर्देश भी दिया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पुल के शुरू हो जाने से सैकड़ों गांवों को आने-जाने के लिए एक रास्ता मिल जाएगा। डेढ़ दशक पहले भाजपा सरकार ने ही इस पुल का शिलान्यास किया था और आज भाजपा सरकार ही इसका लोकार्पण कर रही है। डेढ़ दशक से अधूरा पड़ा पुल पूर्व की सरकार की विकास नीति का सबसे अच्छा उदाहरण हैं। आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने इस पुल के निर्माण के लिए पूर्व मंत्री धनराज यादव के संघर्षों का जिक्र करते हुए इसे उनका नाम देने की मांग की, जिस पर अन्य जनप्रतिनिधियों व उपस्थित लोगों ने एक स्वर में सहमति जताई। डिप्टी सीएम ने इसका ऐलान करते हुए पीडब्लूडी के अफसरों को औपचारिकता पूरी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विधायकों की मांग पर कूड़ा, घोघी, घोरही, बूढ़ी राप्ती व अन्य नदियों पर कई नए पुल व सड़क के निर्माण की घोषणा करते हुए वादा किया कि शिलान्यास और लोकार्पण दोनों यही सरकार करेगी। जयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोई भी सड़क या पुल अब अधूरा नहीं रहेगा। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन हेमंत जायसवाल, शिवसरन चौरसिया, ब्लाक प्रमुख दयाराम लोधी, राजकुमारी पांडेय, कौशलेंद्र त्रिपाठी, दीपक मौर्य, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, संजय सिंह, जगदीश कसौधन, घनश्याम जायसवाल, रामेश्वर पांडेय, राजू सिंह, महेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें