सिद्धार्थनगर/बांसी। शहर में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर भगवान शिव के जयकारे लगाए। शहर के हनुमान गढ़ी मंदिर से प्रारंभ होकर शोभा यात्रा नागेश्वर नाथ मंदिर, श्रीसिद्धेश्वर नाथ मंदिर व शिव मंदिर पूरब पड़ाव होते हुए सिहेंश्वरी मंदिर पर समापन हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, शेषराम गौड़, पिंगल जख्मी, कैलाश पंक्षी, बबलू श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, शिव कुमार गुप्ता, अनिल लोधी शामिल रहे। संस्कार मित्र मंडली के सूरज अग्रहरि ने कार्यक्रम की सफलता पर नगर व क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपाध्यक्ष गोपी गुप्ता, संरक्षक अरविन्द गुप्ता, महामंत्री गोलू चौधरी, लवकुश अग्रहरी, त्रिभुवन सैनी, नरेंद्र अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।
शिवालयों में सुबह से लगी कतार
शोहरतगढ़ क्षेत्र के नारायनपुर, मेढ़वा, मड़वा, नहरी मलगवा, नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के श्रद्धालुओं ने बानगंगा नदी का पवित्र जल भरकर डोई शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही लोग कतार में लग गए थे। पंडित राजेन्द्र पांडेय व टिल्लू शर्मा ने कहा कि सावन माह में शिव का रूद्राभिषेक करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है तथा धन समृद्धि की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए पूरे सावन माह रूद्राभिषेक का आयोजन चलता रहेगा।