फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्माण में अनियमितता पर होगी 10 फीसदी कटौती

Tue, 23 Jul 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने नगर पंचायत इटवा के मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत डुमरियागंज रोड पर पेट्रोल पंप के बगल मनोज सोनी के घर तक सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की लंबाई, चौड़ाई को नापवाकर देखा गया एवं सड़क को खोदवाकर गुणवत्ता को भी चेक किया गया। निर्माण कार्य इस्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक अनुरूप नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटवा को इस कार्य में भुगतान पर 10 प्रतिशत कटौती करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें