फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास ही पहली प्राथमिकता

Sun, 17 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के मधुकरपुर गांव में समस्या सुनते भजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव चलो अभियान के तहत रविवार को भाजपा ने सदर ब्लॉक के मधुकरपुर गांव में चौपाल लगाई। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

चौपाल में मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि गांवों का विकास प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में है। इसके लिए ग्राम सड़क योजना, विद्युतीकरण योजना, सिंचाई योजना, ग्राम स्तर पर गोदामों का निर्माण, गांवों में स्वच्छ पेयजल योजनाओं का संचालन हो रहा है।
हियुवा के जिला प्रभारी श्यामधनी राही ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सांसद जगदंबिका पाल लगातार प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से जिले में 32 गैस एजेंसियां हुई, ताकि महिलाओं को धुएं में खाना न पकाना पड़े।
विज्ञापन

नई रेल लाइन, संग्रहालय, सड़क निर्माण के काम जिले के विकास को नया आयाम देंगे। विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पीएम की मंशानुसार गांव-गरीब-किसान की खुशहाली के लिए सरकार संकल्पित है। बैठक में राजमणि पांडेय, प्रधान पंकज कुमार मिश्र, पूर्व प्रधान संकठा प्रसाद मिश्र, मुरलीधर, डब्लू, संजय, मुन्ना, सिद्धार्थ, पिंटू, राजू पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें