फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च किया

Sun, 17 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में पैदल मार्च करते एसओ सहित पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल लगाने के लिए पुलिस के जवानों ने सीओ शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में फ्लैग मार्च कर गतिविधियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन

पुलिस का फ्लैग मार्च थाना परिसर से होते हुए गड़ाकुल, छात्र चौराहा, सरकारी अस्पताल, राजस्थान अतिथि भवन मार्ग, गोलघर, भारत माता चौक, चौक बाजार, सुनारी मोहल्ला, प्रेम गली, शहीद गली, नीबी दोहनी से वापस इक्कवान तिराहा, पुलिस पिकेट होते हुए थाना परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ।
सीओ ने रूट मार्च के दौरान आम लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। समाज में माहौल को बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों की भनक मिलते ही जनता पुलिस के सीयूजी नंबर 100 पर सूचना अविलंब दर्ज करा कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस असामाजिक तत्वों पर नकेल कसेगी और क्षेत्र में सौहार्द का माहौल बना रहेगा। इस दौरान एसओ मानवेंद्र कुमार सिंह, एसआई सलहंत यादव, कमलेश गौड़, रामेश्वर सिंह व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें