फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिकायत के बावजूद नहीं बन रही सड़क

Sat, 02 Mar 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ब्लॉक ढेकहरी खुर्दसे अर्रा नाले जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। ग्राम वासियों के शिकायत के बावजूद भी यह सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो पाया। इससे आने-जाने वाले राहगीरों, पढ़ने जाने वाले बच्चों को बहुत परेशानी होती है। इस सड़क पर प्रतिदिन स्कूली बच्चों सहित बस, टेंपो, टैक्सी सहित लगभग 10000 लोगों का आवागमन है। लेकिन, कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


इस सड़क के बारें में कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है, लेकिन इस समस्या का कोई भी हल नहीं हुआ।
रामदीन, ढेकहरी खुर्द
ढेकहरी खुर्द से अर्रा नाले की दूरी आठ किलोमीटर है। इस रास्ते से जाने वाले स्कूली बच्चों को बहुत दिक्कत होता है और समय भी ज्यादा लगता है।
चंद्रभान यादव, ग्रामीण

सिद्धार्थ नगर जिले का अंतिम गांव तथा बलरामपुर जिले को यह मार्ग जोड़ता है। इस रास्ते से जिगना सहित एक दर्जन गांव के ग्रामीण निकलते हैं।
दिनेश, ग्रामीण
सड़क की दशा देखने के लिए विधायक विनय वर्मा कुछ दिन पूर्व आए थे। गांव के अंदर सड़क की दशा देखकर खंड विकास अधिकारी से कहकर कुछ ईंट गिरवा दिए थे, तो थोड़ा सा आने-जाने में लोगों को आसान हुआ था, लेकिन उसके बाद पूरी सड़क बनेगी इसका कोई आसार दिखाई नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऋषिकेश, ग्रामीण

वर्जन
बहुत पता करने के बाद पता चला कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के रिकार्ड में नहीं है, लेकिन शासन अगर धन देती है तो सड़क बनवा दिया जाएगा।
शौकत अली, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें