सिद्धार्थनगर। दो और नई बसें आने से सिद्धार्थनगर डिपो में कुल 51 बसें हो गई हैं। नई बसों के आने से राेडवेज से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कुंभ मेले को लेकर परिवहन निगम तैयारी में जुट गया है। जिले में अब तक पांच नई बसें आ चुकी हैं। नई बसों के आने से श्रद्धालुओं को प्रयागराज कुंभ मेले में जाने में आसानी होगी। जिले से होकर प्रयागराज के लिए 20 बसों का संचालन किया जाना है। कुंभ मेला समाप्त होते ही सभी बसों को लोकल रूट पर संचालित किया जाएगा। इससे बंद रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू हाे सकेगा। संवाद