फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अशोक मार्ग होगा फोरलेन, 9.8 करोड़ मिलेे

Thu, 26 Dec 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर में साड़ी तिराहे से हाइडिल तिराहे तक अशोक मार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। शहर के बीच में दो किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए 9.8 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिले हैं।
हाइडिल तिराहे से आगे उसका रोड की चौड़ाई 10 मीटर होगी। जिलाधिकारी ने 28 जनवरी से शुरू होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एच-730 को 10 मीटर चौड़ा बनाने की मंजूरी मिली है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने शहर की आवश्यकता को देखते हुए इसे फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब अशोक मार्ग 14 मीटर चौड़ा होगा।
इसके दोनों ओर 4-4 मीटर इंटरलॉकिंग होगी। डिवाइडर के बीच पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। पहले सड़क बनाई जाएगी, उसके बाद नाली का निर्माण होगा।
फोरलेन को चौड़ा करने के लिए 157 पेड़ और काटे जाएंगे। बृहस्पतिवार से पेड़ों की कटाई शुरू हो जाएगी। मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है।
बिजली के खंभे भी हटाए जा रहे हैं। सबसे पहले सड़क का निर्माण कराया जाएगा ताकि कपिलवस्तु महोत्सव में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
23 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम : सबसे अधिक सरकारी कार्यालयों वाले मार्ग पर बीएसए ग्राउंड है। यहां बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी सड़क पर सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम बनाने की अनुमति मिली है। ऑडिटोरियम में करीब एक हजार लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

करीब 150 दुकानें भी बनेंगी : जिला प्रशासन ने अशोक मार्ग के किनारे 150 दुकानें बनाने की योजना बनाई है। इकोनाॅमिक जोन में व्यापारियों को जमीन आवंटित की जाएगी और नगर पालिका के नियमों के अंतर्गत बैंकों के सहयोग से दुकानें बनाई जाएंगी। सभी दुकानें एक जैसी होंगी।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें