फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम के लिए तेज हुई रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम के लिए जुटा विभाग
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे पीएम
इसी माह हो सकता है उद्घाटन, मानक पूरे करने में जुटा चिकित्सा शिक्षा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर समेत प्रदेश में निर्माणाधीन नौ मेडिकल कॉलेजों का प्रधानमंत्री की ओर से उद्घाटन करने की सुगबुगाहट से प्रशासन की भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। वर्चुअल माध्यम से होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए हर स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। मानक पूर्ण करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रदेश के नौ जनपदों में मेडिकल कॉलेजों का तोहफा मिलने जा रहा है। इसमें सिद्धार्थनगर भी शामिल है। बीते दिनों जारी एक बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बताया कि जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन कर सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम की भनक लगते ही जहां चिकित्सा शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है, वहीं कार्यदायी संस्था ने भी निर्माण कार्य को गति दे दी है। लखनऊ में बैठे चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रतिदिन मॉनीटरिंग कर रहा है। मानक पूरा करने के लिए स्थानीय स्तर पर प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव भी लगातार पैनी नजर रखे हुए हैं। जानकारों की माने तो पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम से पहले प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी भ्रमण कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियों की कड़ी में हर बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें