मईल। राम जानकी मार्ग पर चौड़ीकरण के साथ-साथ नाले का निर्माण हो रहा हैं। लेकिन विभाग द्वारा नाली निर्माण में मानक की अनदेखी कर नाले के पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, इससे नाले का पानी सड़क पर बह रहा है, इससे लोगों में नाराज लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक व पुलिस ने ग्रामीणों को पत्रक ले कार्य कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं होने से जगह-जगह गंदा पानी लग जा रहा है। विभाग द्वारा नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। वहीं मंदिर के पास गंदा पानी इकट्ठा होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है व बीमारियों का खतरा है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था से पानी निकासी के लिए स्थायी नाला निर्माण को बनवाने की मांग की है। जिससे गंदे पानी का निकास हो सके। इस दौरान गुलाहती यादव, रबि कुमार यादव, बृजेश कुमार, सुरेंद्र राजभर, ददन, परशुराम, नवीन आदि उपस्थित रहे।