फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ईदगाह के चकमार्ग का तहसीलदार ने कराया सीमांकन और चिह्नांकन

Sun, 11 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर में ईदगाह के रास्ते (चकमार्ग) का शनिवार को तहसीलदार और ग्रामीणों की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों की टीम ने सीमांकन और चिह्नांकन कराया। इसके बाद अब जल्द ही ईदगाह मार्ग पर मनरेगा योजना के तहत मिट्टी पटाई और सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर में समाजसेवी कसीम रिजवी के प्रार्थनापत्र पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार रवि कुमार यादव की अगुवाई में राजस्व टीम ने वर्षों से लंबित ईदगाह के रास्ते का सीमांकन और चिह्नांकन किया।
मार्ग पर कुछ लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को मौके से हटवा दिया। साथ ही तहसीलदार ने बीडीओ को एसडीएम से अनुमति लेकर मिट्टी पाटने के लिए कहा गया है। मौके पर इस धार्मिक एवं जनहित कार्य की ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान राजस्व टीम में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक अजय श्रीवास्तव, लेखपाल देवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें