उसका बाजार। प्रत्येक 12 वर्ष पर प्रयागराज में लगने वाला विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ मेला 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मेला से पूर्व गोरखपुर से चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस को सिद्धार्थनगर के बढ़नी कस्बा से चलाने की मांग की है।
चौरीचौरा एक्सप्रेस गोरखपुर से प्रतिदिन रात में वाराणसी, प्रयागराज होते हुए कानपुर तक जाती है। सांस्कृतिक, धार्मिक एवं शासन के कई महत्वपूर्ण विभागों का मुख्यालय, हाईकोर्ट आदि होने के कारण प्रयागराज के यात्री इस ट्रेन को गोरखपुर से पकड़ते हैं। हाल में रेल राज्यमंत्री के जिले में आगमन पर यह मांग उठी थी कि लोक महत्व की ट्रेन चौरीचौरा एक्सप्रेस को बढ़नी से चलाई जाए। रेल राज्यमंत्री ने चौरीचौरा एक्सप्रेस चलाने का आश्वासन भी दिया था।
क्षेत्रीय नागरिक रमेश दुबे, जवाहर लाल अग्रहरि, बीरेंद्र पांडेय आदि ने कुंभ मेला जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को शीघ्र चलाने की मांग की है। संवादी