फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंदिर के पास पोखरे में मत्स्य पालन का पट्टा निरस्त करने की मांग

Sun, 28 Jun 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के हरिगांव के ग्रामीणों ने मंदिर के पास स्थित प्राचीन पोखरे के मत्स्य पालन पट्टे को निरस्त करने की मांग करते हुए एसडीएम नौगढ़ को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पट्टा निरस्त नहीं किया गया तो वे तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव का यह पोखरा वर्षों पुराना धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व का स्थल है। सरकार और ग्रामीणों के सहयोग से इसके सुंदरीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। करीब 50 वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने अपने निजी सहयोग से पोखरे के बीच भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कराई थी। इसके साथ ही पूरे पोखरे में कमल के फूल लगाए गए, जो आज भी इसकी पहचान बने हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी पोखरे पर हर वर्ष छठ पूजा के अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना होती है। गांव के लोग धार्मिक अनुष्ठानों और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी इसी स्थल का उपयोग करते हैं। ऐसे में मत्स्य पालन के लिए पट्टा दिया जाना धार्मिक भावनाओं के विपरीत है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई कि मत्स्य पालन के दौरान यदि तालाब में दवाओं या अन्य रसायनों का प्रयोग किया गया तो कमल के फूल नष्ट हो सकते हैं और पोखरे की प्राकृतिक सुंदरता भी प्रभावित होगी। इससे धार्मिक गतिविधियों पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से पट्टे की जांच कर उसे निरस्त करने की मांग की है।
ग्रामीणों की ओर से साधु हरि वसंत दास, उमेश गुप्ता, सच्चा राम यादव, घरभरन, रामनेवास, रामकुमार, सुरेश, पंकज, रामनरेश, रामवृक्ष, प्रदीप गुप्ता, रामशब्द, रामबृक्ष गुप्ता, कृष्णा, सुरेश चौरसिया, रामकेश और रमेश सहित अन्य लोगों ने शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। हरिगांव के निवर्तमान प्रधान भारत ने बताया कि उन्हें पोखरे के पट्टे की जानकारी नहीं है। वहीं, लेखपाल मनोज कुमार का कहना है कि मत्स्य पालन का पट्टा शासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत तहसील में बोली के माध्यम से किया गया है। पट्टे की पूरी कार्रवाई नियमानुसार हुई है और इसमें उनकी कोई व्यक्तिगत भूमिका नहीं है।
एसडीएम नौगढ़ राहुल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें