शोहरतगढ़। बानगंगा सिंचाई नहर परियोजना में पूर्व में कार्यरत रहे चार बेलदारों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उन्हें हटाए जाने के मामले की जांच कर बहाल किए जाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता योगेंद्र, अब्दुल रहीम, अदालत तथा निरंजन का आरोप है कि वे पिछले लगभग 25 वर्षों से बेलदार के पद पर कार्य कर रहे थे और यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन था। उन पर विभिन्न प्रकार का आरोप लगाकर पद से हटा दिया गया, ताकि उनके स्थान पर अन्य लोगों को नियुक्त किया जा सके। उनका आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर विभाग में एक ही परिवार के कई लोगों को बेलदार पद पर रखा गया है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच करा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्हें बेलदार पद पर बहाल कर आजीविका सुरक्षित की जाए।
बेलदार स्थायी नहीं हैं, जो काम करता है उसी को रखा जाता है। शिकायत करने वाले बेलदार काम नहीं करते थे। इन लोगों पर धनउगाही की भी शिकायत विभाग को मिलती रही है, जिससे विभाग की छवि भी धूमिल हो रही थी।
मालविका, सहायक अभियंता ड्रेनेज