फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

डुमरियागंज। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब व कुरान और मुसलमानों के खिलाफ
टिप्पणी करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को हल्लौर के शिया समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने जुमे की नमाज अदा करने के बाद पेश नमाज की अगुवाई में मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। थाने पर वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तार करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
थाने में दी गई तहरीर में मौलाना मोहम्मद हसन ने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की ओर से हमेशा इस्लाम और शरीयत के खिलाफ बयानबाजी की जाती है। इस बार उन्होंने सारी हदें पार करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा और मुकद्दस कुरान और मुसलमानों के बारे में गलत टिप्पणी की है। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और किताब में पैगंबर व कुरान तथा मुसलमानों के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हल्लौर ही नहीं, पूरे देश और दुनिया के मुस्लिम समुदाय के लोग गुस्से में हैं। टिप्पणी से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। मौलाना ने कहां की वसीम की अशोभनीय टिप्पणियों और अमानवीय कार्य से समाज में नफरत और हिंसा फैलने की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी किताब पर प्रतिबंध लगे और और कड़ी कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान हल्लौर ताकीब रिजवी, जमीर हसन, जमाल, काजिम रजा, इंतजार कदर, काजिम मेहंदी, अहमद अब्बास, नौशाद हैदर, शबी हैदर, सलमान, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें