फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम का तबादला निरस्त करे स्वास्थ्य विभाग

Sat, 20 Jan 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
स्थानांतरण के खिलाफ बेंवा चैराहे पर एएनएम ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन इंद्रधनुष के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाली 76 एएनएम के तबादले के बाद विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने इस पर आपत्ति जताते हुए आंदोलन को ऐलान किया है। शनिवार को सीएमओ से मिलकर चेतावनी दी है कि अगर तबादला रद्द नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद के प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि महिला कर्मियों के मेहनत से ही जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। इस उपलब्धि पर डीएम व सीएमओ सम्मानित हुए। महिला कर्मियों को प्रोत्साहन के बजाए हतोत्साहित किया गया, जिससे कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष वाईके द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, जिलामंत्री शिवाकांत पांडेय, वाईपी यादव, डीएन तिवारी, गोविंद ओझा, सहाबुद्दीन सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
डुमरियागंज। एएनएम स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर तबादले को रद्द करने की मांग की। चेतावनी दी कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनका ट्रांसफर वापस नहीं लिया जाता। तबादले को लेकर कर्मचारियों ने बेंवा सीएचसी में भी हंगामा किया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में कार्यरत एएनएम कार्यकर्ताओं को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के फरमान की जैसे ही जानकारी संबंधित एएनएम को हुई वे पहले बेंवा सीएचसी में एकत्रित हुईं और इस फैसले के खिलाफ मुखर होते हुए हंगामा करने लगीं। बेंवा चौराहे पर पहुंचकर और सीएमओ व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानांतरण रद्द कर पुराने स्थल पर तैनाती की मांग की। इस दौरान कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री शिवाकांत पांडेय ने कहा कि तबादला न्याय संगत नहीं है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष धनजंय तिवारी ने आरोप लगाया कि एएनएम के तबादले के पीछे पैसे का खेल है। इसका पुरजोर विरोध होगा। इस दौरान कलावती देवी, रीता गौतम, रीता मधुकर, ऊषा देवी, बसंती देवी, सुभावती देवी, सोनी यादव, किसमती देवी और पन्ना देवी आदि एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें