डुमरियागंज, भनवापुर, भवानीगंज और भारतभारी में बैठक कर बनाई रणनीति
शाहपुर। डुमरियागंज, भनवापुर, भवानीगंज और भारतभारी मंडलों की मासिक बैठक रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
चौखड़ा पंचायत भवन में आयोजित भनवापुर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजयकांत चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा उपस्थित रहे। भवानीगंज मंडल की बैठक भवानीगंज दुर्गा मंदिर परिसर में चेयरमैन धर्मराज वर्मा और राजू शाही की मौजूदगी में संपन्न हुई। वहीं, डुमरियागंज और भारतभारी मंडलों की संयुक्त बैठक ब्लाॅक सभागार में आयोजित हुई, जिसमें जिला मंत्री उदयपाल वर्मा, अशोक अग्रहरि, चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में 22 जुलाई बुधवार सुबह 11 बजे राप्ती नदी तट स्थित मंगल भवन में प्रस्तावित बूथ सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचानी चाहिए।
इस दौरान अमरेंद्र त्रिपाठी, गणेश विश्वकर्मा, राजकुमार चौधरी, रामू गौतम, अजय अग्रहरि, अजय पांडेय, राजू पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।