फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर हटवाए बैनर-होर्डिंग

Sat, 28 Oct 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
वोटिंग के लिए कतार में इंतजार करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन शनिवार को अलर्ट रहा। पूरे जिले में अभियान चलाकर निकायों से बैनर-पोस्टर व अन्य प्रचार सामग्री हटवाई गई। दीवारों पर अंकित चुनाव प्रचार को भी मिटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के कोई भी प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी। प्रचार सामग्री भी उसी स्थान पर लगेगी, जो अधिकृत किए गए हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है। देर शाम पुलिस ने नगर में पैदल मार्च कर व्यवस्था का जायजा लिया था। शनिवार को सुबह से ही बैनर-पोस्टर, होर्डिंग हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी व तहसील प्रशासन के नेतृत्व में अभियान चलाकर चौराहों-तिराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगी प्रचार सामग्री को हटवा दिया गया।
सदर नगर पालिका के रिटर्निंग आफिसर डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि कोई भी प्रचार सामग्री बिना अनुमति के नहीं लगाई जाएगी। अगर किसी ने प्रतिबंधों की अनदेखी की तो उसके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निगरानी भी शुरू कर दी गई है। उधर, शोहरतगढ़, बांसी, उसका, बढ़नी व डुमरियागंज निकाय में भी अभियान चलाकर बैनर-पोस्टर हटवाए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें