धेंसा। दिनभर हुई बारिश के बीच शुक्रवार को मुख्यालय स्थित जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा-2026 का आयोजन तीन पालियों में किया गया। बारिश के बावजूद तमाम परीक्षार्थी भीगते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें नियमित और बैंक पेपर के लिए पंजीकृत 450 परीक्षार्थियों में 446 शामिल हुए जबकि चार अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 461 परीक्षार्थियों में 455 ने परीक्षा दी जबकि छह अनुपस्थित रहे।
तृतीय पाली में दोपहर दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 414 परीक्षार्थियों में 409 शामिल हुए और पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक जयराम यादव, पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार शिंदे, शिक्षक श्यामानंद श्रीवास्तव, अरविंद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।