फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार मार्ग स्थित मुडिला बुजुर्ग गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार खाई में गिर गया। और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के टेकनार गांव निवासी कुबेर (38) शुक्रवार सुबह बाइक से कपिया चौरहे पर दवा लेने गया था। दवा लेकर लगभग साढ़े दस बजे के बाद अपने गांव टेकनार जाने के लिए कपिया चौराहे से चला। मुड़िला बुजुर्ग गांव के पास अज्ञान वाहन ने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक लेकर सड़क के किनारे सात फीट खाई में गिर गया। आधे घंटे तक वह उसी अवस्था में पड़ा रहा। कुछ राहगीर देखकर पुलिस को सूचना दी। जब तक परिजन व पुलिस पहुंचती, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत की खबर पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन चीत्कार मार कर रोने-बिलखने लगे। चिल्हिया थाना प्रभारी एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतक का सिर फट गया था। सिर काफी खून बह गया था। हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें